Gold Rate: सोने के भाव में आई मामूली गिरावट, चेक करें लेटेस्ट गोल्ड रेट

Gold Rate 9th February 2024: आज शुक्रवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट नजर आई। गोल्ड के भाव में 50 रुपये से लेकर 100 की नरमी दिखी। दिल्ली में सोने का भाव 63000 रुपये के ऊपर ही ट्रेड कर रहा है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 63,710 रुपये पर है। सिल्वर का रेट 74,500 रुपये पर है

अपडेटेड Feb 09, 2024 पर 11:03 AM
Gold Rate: आज सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है।

Gold Rate 9th February 2024: आज शुक्रवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट नजर आई। गोल्ड के भाव में 50 रुपये से लेकर 100 की नरमी दिखी। दिल्ली में सोने का भाव 63000 रुपये के ऊपर ही ट्रेड कर रहा है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 63,710 रुपये पर है। सिल्वर का रेट 74,500 रुपये पर है। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..

दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 58,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 63,310 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,900 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 9 फरवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 57,950 63,210
कोलकाता 57,900 63,160
गुरुग्राम 58,050 63,310
लखनऊ 58,050 63,310
बंगुलरु 57,900 63,160
जयपुर 58,050 63,310
पटना 57,950 63,210
भुवनेश्वर 57,900 63,160
हैदराबाद 57,900 63,160

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

SIP में बढ़ रहा निवेशकों का क्रेज, डीमैट खाते की संख्या भी बढ़ी, चेक करें आंकड़े

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।