Get App

Gold Prices: सोना हुआ 1,000 रुपया सस्ता, इस कारण आई गिरावट, जानें आगे क्या रह सकता है भाव

Gold Prices: सोने की कीमतों में लगातार तेजी के बाद अब कुछ गिरावट देखने को मिली है। कल के ऑल टाइम हाई से सोना करीब 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव कल 2,955 डॉलर प्रति औंस के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि आज यह करीब 30 डॉलर (1000 रुपये) गिरकर 2,925 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 22, 2025 पर 9:08 PM
Gold Prices: सोना हुआ 1,000 रुपया सस्ता, इस कारण आई गिरावट, जानें आगे क्या रह सकता है भाव
Gold Price Falls: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 30 डॉलर गिरकर 2,925 के आसपास कारोबार कर रहा था

Gold Prices: सोने की कीमतों में लगातार तेजी के बाद अब कुछ गिरावट देखने को मिली है। कल के ऑल टाइम हाई से सोना करीब 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव कल 2,955 डॉलर प्रति औंस के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि आज यह करीब 30 डॉलर (1000 रुपये) गिरकर 2,925 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था।

मेटल्स फोकस के प्रिसिंपल कंसल्टेंट चिराग शेठ ने हमारे सहयोगी CNBC-आवाज के साथ बातचीत में कहा कि हम लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि सोने की कीमतों में इस साल की पहली छमाही तक अस्थिरता बनी रह सकती है। हाल में कई मौकों पर देखा है कि सोने की कीमतों में पहले उछाल आती है, फिर मुनाफावसूली होती है और फिर वापस सोने में तेजी आती है और यह ऊपर की ओर अपनी चाल बरकरार रखता है।

चिराग शेठ ने कहा कि आगे भी इस ट्रेंड के जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आर्थिक अनिश्चितताओं और भूराजनैतिक चिंताओं के चलते सोने के भाव में तेजी बनी हुई है। ट्रंप की टैरिफ से जुड़ी नीतियों के चलते आगे भी आर्थिक अनिश्चितताएं बरकरार रहने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि अभी जिस तरह से मार्केट है, उसके हिसाब से सोने के लिए शॉर्ट-टर्म टारगेट 3,000 डॉलर प्रति औंस का है। हालांकि बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए इसमें ओवरशूट भी हो सकता है, जिसके चलते इसकी कीमतें 3,000 डॉलर से भी काफी आगे जा सकती हैं। बता दें कि इससे पहले कई ब्रोकरेज फर्मों ने भी सोने की कीमतों के 3,200 से 3300 तक जाने का अनुमान जताया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें