Gold Rate: सोना आज फिर हुआ सस्ता, 800 रुपये कम हुआ गोल्ड का रेट

Gold Rate 5 January 2024: देश के सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट आई। देश के ज्यादातर ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में 500 रुपये से लेकर 800 रुपये की नरमी देखने को मिली है। सोने का भाव ज्यादातर शहरों में 63,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। दिल्ली-एनसीआर सोने का रेट 63,400 रुपये पर है

अपडेटेड Jan 05, 2024 पर 12:07 PM
Gold Rate: आज फिर सस्ता हुआ सोना।

Gold Rate 5 January 2024: देश के सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट आई। देश के ज्यादातर ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में 500 रुपये से लेकर 800 रुपये की नरमी देखने को मिली है। सोने का भाव ज्यादातर शहरों में 63,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। दिल्ली-एनसीआर सोने का रेट 63,400 रुपये पर है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 64,9300 रुपये है। सिल्वर का रेट 78,600 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 58,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 63,400 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 58,000 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 5 जनवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 58,050 63,300
गुरुग्राम 58,150 63,400
कोलकाता 58,000 63,270
लखनऊ 58,150 63,400
बंगलुरु 58,000 63,270
जयपुर 58,150 63,400
जयपुर 58,050 63,400
भुवनेश्वर 58,000 63,270
हैदराबाद 58,000 63,270

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

ATC India की होने जा रही बिक्री, ब्रुकफील्ड के निवेश वाली DIT होगी खरीदार; कितने अरब रुपयों का है यह सौदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।