Credit Cards

Gold Price: साल 2024 में गोल्ड ने दिया 27% का रिटर्न! साल 2025 में ये बनेगा सोने का नया पीक

Gold Price: साल 2024 में सोने ने 27% का रिटर्न दिया, जो 2010 के बाद का बेस्ट रहा। एक्सपर्ट के अनुसार 2025 में सोने की कीमत ₹85,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। यहां जानें क्या सोने में अभी निवेश करना है बेस्ट और कैसा रहेगा नए साल में सोने का ग्राफ..

अपडेटेड Dec 26, 2024 पर 2:55 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price: साल 2024 में सोने का भाव 82,000 रुपये के पीक पर पहुंच गया था।

Gold Price: साल 2024 खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं और नया साल 2025 आने को है। साल 2024 में सोने का भाव 82,000 रुपये के पीक पर पहुंच गया था। सरकार के बजट में ड्यूटी घटाने के बाद गोल्ड में 6,000 रुपये का करेक्शन आया। उसके बाद से गोल्ड कीमतों के मामले में एक रेंज में कारोबार कर रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल बनता है कि साल 2025 में सोने का भाव कहां पहुंच सकता है? क्या साल 2024 की तरह साल 2025 में गोल्ड अच्छा रिटर्न देगा? साल 2025 में क्या कारण सोने की कीमतों पर असर डालेंगे?

साल 2024 में सोने ने दिया 27% रिटर्न

सोने ने 2024 में 27% की बढ़त दर्ज की, जो 2010 के बाद इसका बेस्ट प्रदर्शन रहा। यह बढ़ोतरी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती, भू-राजनीतिक जोखिम और महंगाई से बचने के लिए सोने की मांग के कारण हुई। एक्सपर्ट के अनुसार इस साल सोने ने रिकॉर्ड तोड़ा और कुल मांग $100 बिलियन को पार कर गई। केंद्रीय बैंकों ने भी बड़ी भूमिका निभाई, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक ने सोने की खरीद में पांच गुना बढ़ोतरी की।


2025 में गोल्ड कितना देगा रिटर्न?

सोने की कीमतों पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट का मानना है कि 2025 में सोना $3,000 प्रति औंस यानी लगभग ₹85,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सोने के कीमतों पर क्या कारण डालेंगे असर?

2024 में ब्याज दरों में कटौती और 2025 में संभावित कटौती से सोने को समर्थन मिलेगा। मध्य पूर्व और यूक्रेन में तनाव, साथ ही अमेरिकी व्यापार नीतियां, सोने की मांग को बढ़ा सकते हैं। महंगाई के चलते ईटीएफ निवेश और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी जारी रहेगी। अनिश्चित आर्थिक माहौल में सोने की स्थिति और मजबूत होगी। एक्सपर्ट का कहना है कि निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं और आने वाली अनिश्चितताओं के बीच इसकी मांग और बढ़ सकती है।

आज का सोने का भाव?

सोने की कीमतों में आज 26 दिसंबर बढ़ोतरी रही। कीमतों में तेजी का मुख्य कारण कमजोर अमेरिकी डॉलर और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.5% बढ़कर $2,626.10 प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि भारत में यह ₹20 बढ़कर ₹77,460 प्रति 10 ग्राम हो गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.3% की बढ़त के साथ $2,643.70 प्रति औंस पर बंद हुए।

Airtel Network Down: एयरटेल का नेटवर्क ठप! नहीं लग रहा कॉल, यूजर्स नहीं कर पा रहे इंटरनेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।