Gold Price: बीते एक हफ्ते में सोने की कीमतों में 6000 रुपये की गिरावट आई है। गोल्ड 75,000 रुपये के पीक से 69,000 रुपये के नीचे आ आ गया है। ज्यादातर ग्राहकों को मन में यही सवाल है कि क्या गोल्ड और सस्ता होगा? क्या 24 कैरेट गोल्ड का रेट 65,000 रुपये के स्तर पर आएगा? क्या ये सोना खरीदने का बेस्ट टाइम है? त्योहारों तक गोल्ड की चाल क्या होगी? इससे पहले आपको बता दें कि पिछले एक हफ्ते से सोने के भाव में गिरावट क्यों आ रही है। ये गिरावट लगातार जारी है।
बजट के बाद तेजी से सस्ता हुआ सोना - आखिर क्यों लगातार गिर रहा है सोना?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2024 में कस्टम ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% करने के फैसले का असर सोने-चांदी की कीमतों पर साफ तौर पर देखा गया। इस कटौती के बाद से सोने की कीमत में 6000 रुपये और चांदी की कीमत में 10,000 रुपये तक की गिरावट आई है। घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में भारी गिरावट देखी जा रही है। चीन में सोने की मांग में गिरावट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें कम हुई हैं।
घरेलू बाजार में ज्यात आई गिरावट
घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में भारी गिरावट देखी जा रही है। चीन में सोने की मांग में गिरावट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें कम हुई हैं। कॉमेक्स में सोना एक सप्ताह में 4.50% तक सस्ता हुआ है। सावन के महीने में सोना लगातार गिर रहा है।
अगस्त की जगह जुलाई में ही गोल्ड ज्वैलरी की खरीदारी में आई तेजी
सोने-चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट के बाद से ज्वेलरी खरीदने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ज्वेलर्स का कहना है कि पहले शादी-ब्याह की खरीदारी अगस्त से शुरू होती थी, लेकिन अब कीमतों में गिरावट के कारण लोग जुलाई में ही खरीदारी कर रहे हैं।
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
दिल्ली: 24 कैरेट सोना 69,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम
चेन्नई: 24 कैरेट सोना 70,530 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 89,000 रुपये प्रति किलोग्राम
मुंबई: 24 कैरेट सोना 69,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम
कोलकाता: 24 कैरेट सोना 69,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 84,440 रुपये प्रति किलोग्राम
क्या गोल्ड खरीदने का है बेस्ट टाइम?
एक्सपर्ट के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे प्रमुख कारण कस्टम ड्यूटी में कटौती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर मांग है। MCX पर सोना 66,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। सोने-चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट के बाद से बाजार में ज्वेलरी की खरीदारी में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। कस्टम ड्यूटी में कटौती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर मांग के कारण यह स्थिति बनी है। यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है।