Gold Price: वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में दो सत्रों के बाद तेजी लौट आई। सोना 410 रुपये की तेजी के साथ 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी 250 रुपये बढ़कर 83,750 रुपये प्रति किलो हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि दिल्ली में सोना 410 रुपये चढ़कर 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 250 रुपये की तेजी के साथ 83,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसका पिछला बंद भाव 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम था।
