Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के साथ साथ ज्वैलरी सेलर्स आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 550 रुपये की मजबूती के साथ 75,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोमवार को सोना 75,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव बढ़कर क्रमश: 75,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 75,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
95000 रुपये के करीब चांदी
व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेजी की मुख्य वजह घरेलू बाजार में लोकल ज्वैलर्स और रिटेलर्स के मुताबिक गोल्ड की मांग में तेजी रही है। इसके अलावा चांदी की कीमत भी 400 रुपये बढ़कर 94,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी एक्सपर्ट मानव मोदी ने कहा कि ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई।
उन्होंने कहा कि सोमवार को कोई प्रमुख डेटा पॉइंट निर्धारित नहीं किया गया था। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल की टिप्पणियां सुर्खियों में रहीं। पॉवेल ने कहा कि दूसरी तिमाही के आंकड़ों से नीति निर्माताओं को इस बात का भरोसा मिला है कि मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंक के दो प्रतिशत के टारगेट की ओर बढ़ रही है। उन्होंने दोहराया कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक दरों में कटौती करने की जल्दी में नहीं है, लेकिन उन्होंने लेबर मार्केट में नरमी और घाटे में बढ़ोतरी के बारे में भी चिंता जताई है। विदेशी मोर्चे पर कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,436 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले दिन से 28 डॉलर प्रति औंस की बढ़त दर्शाता है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि ईटीएफ की मांग और सट्टा खरीद के बीच सोने की कीमतों में तेजी आई क्योंकि वैश्विक सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गईं। इसके अलावा चांदी भी बढ़कर 30.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 30.68 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।