Get App

Gold में एकबार फिर लौटेगी तूफानी तेजी, जानिए किन 6 वजहों से बढ़ेगा सोने का भाव

Gold Price Hike: मध्यपूर्व सहित दुनिया के कई हिस्सों में जियोपॉलिटिकल टेंशन बना हुआ है। केंद्रीय बैंकों के गोल्ड खरीदने के डेटा अभी नहीं आए हैं। लेकिन, ऐसा लगता है कि इस साल भी गोल्ड में केंद्रीय बैंकों की खरीदारी जारी रहेगी। इसका असर गोल्ड की कीमतों पर पड़ेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 30, 2024 पर 11:38 PM
Gold में एकबार फिर लौटेगी तूफानी तेजी, जानिए किन 6 वजहों से बढ़ेगा सोने का भाव
Gold Price: मध्यपूर्व में चल रहे जियोपॉलिटिकल टेंशन में अब ईरान शामिल हो गया है। इधर, इजराइल और हमास के बीच सुलह की संभावना घटी है। ऐसे में ज्यादा रिस्क नहीं लेने वाले निवेसकों की दिलचस्पी गोल्ड में बढ़ी है।

सोने में तेजी जारी है। उधर, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल है। अमेरिका में लेबर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के डेटा काफी स्ट्रॉन्ग आए हैं। अमेरिका में इनफ्लेशन में भी कमी आ रही है। इससे जून में अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के जून में इंटरेस्ट रेट में कमी करने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, कीमतें ज्यादा होने की वजह से रिटेल इनवेस्टर्स सोने में खरीदारी में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ग्लोबल गोल्ड ईटीएफ में आउटफ्लो (विड्रॉल) देखने को मिला है। इसके बावजूद सोने की कीमतों में तेजी जारी है।

फेडरल रिजर्व इस साल इंटरेस्ट रेट्स 0.75 फीसदी घटा सकता है

फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद 20 मार्च को संकेत दिया था कि वह 2024 में इंटरेस्ट रेट (Interest Rate) में 0.75 फीसदी कमी कर सकता है। इससे पहले इनफ्लेशन (Inflation) को लेकर फेडरल रिजर्व के रुख में स्थिरता नहीं दिखी थी। उसने इंटरेस्ट रेट में कमी करने से पहले इनफ्लेशन पर नियंत्रण को जरूरी बताया था। उधर, अमेरिका में सरकार का बढ़ता कर्ज (Public Debt) चिंता की वजह है। कई कंपनियां और पॉलिटिकल लीडर्स इस बारे में चिंता जता चुके हैं। इसका असर अमेरिका में मॉनेटरी पॉलिसी पर पड़ सकता है। इंटरेस्ट के बोझ को कम करने के लिए फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट में कमी करने का फैसला ले सकता है। अमेरिका में सरकार के घाटे में इंटरेस्ट पेमेंट की हिस्सेदारी करीब 38 फीसदी है।

अमेरिका में फिर से बढ़ सकता है इनफ्लेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें