Gold Price Today: नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली में सोने का भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। दिल्ली में गोल्ड का रेट 78,300 रुपये रहा। ये गोल्ड का अब तक का पीक लेवल है। त्योहारों के मौसम के लिए स्टॉकिस्टों और रिटेल ग्राहकों की खरीदारी के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी लौट आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के 24 कैरेट गोल्ड का रेट 200 रुपये बढ़कर 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।
