Get App

सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर! अब कीमतें ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं, जानिए 5 बड़े कारण

Gold Price Outlook: सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं? आपके लिए राहत की खबर है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक 2026 में सोने की कीमतों में बड़ी तेजी की संभावना कम है। आखिर कौन-से 5 कारण कीमतों को दबाव में रख सकते हैं? जानिए पूरी रिपोर्ट।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 15, 2026 पर 7:41 PM
सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर! अब कीमतें ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं, जानिए 5 बड़े कारण
Fitch Solutions की रिसर्च यूनिट BMI ने 2026 के लिए सोने के औसत भाव का अनुमान 4,600 डॉलर से घटाकर 4,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है।

Gold Price Outlook: सोने में हालिया गिरावट के बाद थोड़ी रिकवरी जरूर आई है। लेकिन 2026 में जनवरी जैसा रिकॉर्ड हाई दोबारा देखने को मिले, इसकी संभावना फिलहाल कम दिख रही है। Fitch Solutions की रिसर्च यूनिट BMI ने 2026 के लिए सोने के औसत भाव का अनुमान 4,600 डॉलर से घटाकर 4,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है।

फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड 4026 डॉलर के आसपास है। इस हिसाब से गोल्ड में करीब ज्यादा से ज्यादा 9% उछाल का अनुमान है। रिपोर्ट का कहना है कि मजबूत डॉलर, कम होते वैश्विक तनाव और बेहतर होती अर्थव्यवस्था की वजह से सोने पर दबाव बना रह सकता है।

मजबूत डॉलर से सोना महंगा पड़ता है

जब अमेरिकी डॉलर मजबूत होता है, तो दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है। इससे मांग पर असर पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें