Gold Price: मोदी सरकार ने साल 2015 से सस्ते में सोना बेचना शुरू किया था। सरकार मार्केट से कम दाम में सोना बेच रही थी। अब सरकार अपनी ये योजना बंद कर सकती है। मोदी सरकार ने साल 2015 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) योजना शुरू की थी, जिसके जरिये मार्केट से कम दाम में गोल्ड बेचती आई है। अब ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि सरकार सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) योजना को बहुत महंगा मानकर इसे कम कर सकती है या बंद भी कर सकती है। ये स्कीम अब 8 साल पुरानी हो चुकी है।
क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) योजना इन्डिविजुअल, हिंदू अविभाजित परिवारों (HUF), ट्रस्टों, यूनिवर्सिटी और धर्मार्थ संस्थानों को डिजिटल तौर पर सोने में निवेश करने की इजाजजत देता है। डिजिटल बॉन्ड में न्यूनतम 1 ग्राम गोल्ड खरीद सकते हैं। ये योजना आठ साल की है। हालांकि, इस योजना में पांचवें साल में इंटरेस्ट मिलने के बाद निकला जा सकता है। SGB में निवेशकों को 2.5 प्रतिशत का तय ब्याज मिलता है। ये ब्याज साल में दो बार मिलता है। मैच्योरिटी पर सोने की मार्केट वैल्यू के आधार पर पैसा मिलता है। एसजीबी से होने वाले कैपिटल गेन टैक्स से निवेशकों को छूट दी गई है। इन बॉन्ड का इस्तेमाल लोन के लिए किया जा सकता है।
सरकार ने हाल में घटाई गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी
यह बदलाव सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत करने के केंद्रीय बजट के फैसले के साथ आया है। कम कस्टम ड्यूटी से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की मांग घटने का अनुमान है। टैक्स कटौती के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर SGB की कीमतें 2-5 प्रतिशत तक गिर गईं।
पहले थी गोल्ड पर 15 फीसदी कस्टम ड्यूटी
पहले सोने और चांदी पर 15 प्रतिशत शुल्क लगता था, जिसमें 10 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5 प्रतिशत एग्रीकल्चर सेस होता था। इस कर कटौती से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है, कीमतें 4,000 रुपये से अधिक गिरकर 68,900 रुपये हो गई हैं। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर SGB की कीमतें 2-5 फीसदी कम हो गईं। उदाहरण के लिए, SGBAUG24 2.6 प्रतिशत गिरकर 7,275 रुपये प्रति यूनिट पर आ गया, जबकि सबसे बड़ी गिरावट SGBDEC2513 में देखी गई, जो 5.98 प्रतिशत गिरकर 7,550 रुपये पर आ गई।
2015 में शुरू हुई थी स्कीम
30 नवंबर 2015 को जारी SGB की शुरुआती किश्त नवंबर 2023 में अपने अंतिम मैच्योरिटी तक पहुंच गई। अगस्त 2016 में जारी SGB योजना 2016-17 सीरीज में निवेशकों ने पैसा लगाया था। अगस्त के पहले सप्ताह के लिए तय अपने अंतिम मैच्यरिटी के करीब पहुंच रहे हैं। 30 नवंबर 2015 की पहली एसजीबी यूनिट की कीमत 3,119 रुपये थी, जिस पर सालाना ब्याज दर 2.75 प्रतिशत थी।