Gold Price Today: सोने में आज आई बड़ी गिरावट, 75000 के पीक से 71000 रुपये पर आ गया गोल्ड

Gold Price Today: आज 2 मई 2024 को सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई है। देश के ज्यादातर शहरों में फ्लैट रहे। 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 1,000 रुपये तक की गिरावट आई। गोल्ड का रेट 75,000 रुपये के पीक से अब 71,000 रुपये पर आ गया है। अब और कितना नीचे आएगा सोना

अपडेटेड May 02, 2024 पर 10:51 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत और घरेलू फैक्टर्स के कारण गोल्ड अपने पीक से लगातार नीचे गिर रहा है।

Gold Price Today: आज 2 मई 2024 को सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई है। गुरुवार को देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 1,000 रुपये तक की गिरावट आई है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। सोने का भाव अपने 75,000 रुपये के स्तर से बहुत नीचे आ गया है। अब ज्यादार गोल्ड बायर्स के मन में यही सवाल है कि गोल्ड और कितना नीचे आएगा?

आखिर क्यों गिर रहा है सोने का भाव

हाल ही में मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत और घरेलू फैक्टर्स के कारण गोल्ड अपने पीक से लगातार नीचे गिर रहा है। दिल्ली में एक किलोग्राम गोल्ड का रेट 72,740 रुपये हैं। चांदी का भाव 82,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। सिल्वर के भाव में कल की तुलना में आज 500 रुपये की कमी आई है। गोल्ड के साथ सिल्वर में भी करेक्शन आ रहा है।


दिल्ली में आज सोने का भाव

2 मई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 65,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में सोने का भाव 75,000 रुपये प्रति दस ग्राम के पीक लेवल पर पहुंचने के बाद से लगातार गिर रहा है। गोल्ड 75,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर से 71,500 रुपये के आसपास देश के ज्यादातर शहरों में कारोबार कर रहा है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 65,540 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 65,590 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 71,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 66.340 72,370
कोलकाता 65,540 71,500
गुरुग्राम 65,690 71,650
लखनऊ 65,690 71,650
बेंगलुरु 65,540 71,500
जयपुर 65,690 71,650
पटना 65,590 71,550
भुवनेश्वर 65,540 71,500
हैदराबाद 65,540 71,500

Gold: 72,000 रुपये का सिर्फ 10 ग्राम सोना, और वो भी ले आए नकली? अक्षय तृतीया पर न होना परेशान, खरे सोने की ये है पहचान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।