Gold Price Today: आज 4 मई 2024 को सोने के भाव में गिरावट आई है। शनिवार को देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 700 रुपये तक की गिरावट आई है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव के आसपास कारोबार कर रहा है। सोने का भाव अपने 75,000 रुपये के स्तर से बहुत नीचे आ गया है। अब ज्यादार गोल्ड बायर्स के मन में यही सवाल है कि गोल्ड 68000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आएगा?
आखिर क्यों गिर रहा है सोने का भाव
हाल ही में मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत और घरेलू फैक्टर्स के कारण गोल्ड अपने पीक से नीचे गिर रहा है। अब गोल्ड की कीमतों में करेक्शन आने लगा है। चांदी का भाव 83,400 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
दिल्ली में आज सोने का भाव
4 मई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 65,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में सोने का भाव 75,000 रुपये प्रति दस ग्राम के पीक लेवल पर पहुंचने के बाद से गिर रहा है।
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 65,740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 65,790 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 71,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत