Gold Price Today: आज 3 मई 2024 को सोने के भाव में तेजी रही। शुक्रवार को देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 700 रुपये तक की बढ़त रही। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 72,000 रुपये के पार कारोबार कर रहा है। हाल ही में मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत और घरेलू फैक्टर्स के कारण गोल्ड अपने पीक से लगातार नीचे आया लेकिन अब इस गिरावट को ब्रेक लग गया है।
दिल्ली में आज सोने का भाव
3 मई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 65,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में सोने का भाव 75,000 रुपये प्रति दस ग्राम के पीक लेवल पर पहुंचने के बाद से लगातार गिर रहा था, लेकिन अब एक बार फिर दाम बढ़ने लगे हैं। गोल्ड 75,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया था।
दिल्ली में चांदी का भाव 83,600 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। सिल्वर के भाव में कल की तुलना में आज 300 रुपये की कमी आई है।
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,260 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,310 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत