Gold Price Today: आज बुधवार 8 मई 2024 को सोने के भाव में बढ़त लगातार जारी है। देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 350 रुपये तक की तेजी नजर आई है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 72,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक अब गोल्ड एक रेंज में कारोबार कर रहा है और जल्द 75,000 रुपये के पीक पर आ सकता है। चांदी का भाव 85,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
दिल्ली में आज सोने का भाव
7 मई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,360 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,410 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत