Get App

Gold Price Today: आज शनिवार को सस्ता हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today: आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। इंदौर के लोकल बुलियन मार्केट में शनिवार को सोने और चांदी के भाव में कमी आई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों को राहत मिली है। शनिवार को सोने के भाव में 900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2024 पर 8:08 PM
Gold Price Today: आज शनिवार को सस्ता हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट
Gold Price Today: आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है।

Gold Price Today: आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। इंदौर के लोकल बुलियन मार्केट में शनिवार को सोने और चांदी के भाव में कमी आई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों को राहत मिली है। शनिवार को सोने के भाव में 900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई।

नए आंकड़ों के अनुसार इंदौर में सोने का औसत भाव ₹71,700 प्रति 10 ग्राम रहा। इस पर पिछले दिनों के मुकाबले लगभग ₹900 की गिरावट आई है। चांदी की बात करें तो इसका औसत भाव ₹82,000 प्रति किलोग्राम रहा, जो कि ₹100 प्रति 10 ग्राम कम है। इसके अलावा, चांदी के सिक्कों का मूल्य ₹900 प्रति 10 ग्राम रहा।

बाजार के कारोबारियों के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में इस कमी का कारण कई आर्थिक कारक हो सकते हैं, जिनमें वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और स्थानीय मांग-आपूर्ति की स्थिति शामिल हैं। इस तरह की कमी से निवेशकों को सस्ते दामों पर सोना-चादी खरीदने का मौका मिल सकता है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें