Gold Rate Today In India: आज 10 अगस्त 2024 के दिन सोना महंगा हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम गोल्ड 600 रुपये तक महंगा हुआ है। शनिवार को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 70,250 रुपये हो गई है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और बिहार में 70,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत 83,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। ये रहा देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की दाम।
