Gold Price Today: सोने ने एक बार फिर भरी उड़ान, सावन के महीने में 73000 रुपये के करीब सोना

Gold Price Today: बुलियन मार्केट में सोना एक बार फिर बड़ी उड़ान भरने के लिए तैयार है। सोने में मजबूती आने लगी है। ऐसी उम्मीद है कि सोना नए शिखर पर जल्द पहुंचेगा। मजबूत वैश्विक रुख और घरेलू मांग में तेजी के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 500 रुपये की बढ़त के साथ 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा

अपडेटेड Aug 13, 2024 पर 8:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price Today: बुलियन मार्केट में सोना एक बार फिर बड़ी उड़ान भरने के लिए तैयार है।

Gold Price Today: बुलियन मार्केट में सोना एक बार फिर बड़ी उड़ान भरने के लिए तैयार है। सोने में मजबूती आने लगी है। ऐसी उम्मीद है कि सोना नए शिखर पर जल्द पहुंचेगा। मजबूत वैश्विक रुख और घरेलू मांग में तेजी के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 500 रुपये की बढ़त के साथ 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। पिछले कारोबारी सत्र में शनिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी रही। चांदी के भाव में बदलाव नहीं आया है।

सोने में आई तेजी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 500 रुपये मजबूत होकर 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय रिटेल विक्रेताओं के साथ-साथ आभूषण विक्रेताओं की बढ़ी मांग को दिया। विदेशी बाजार में सोना 1.30 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,502.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।


इस कारण महंगा हो रहा है सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने में तेजी आई क्योंकि सुरक्षित निवेश वाली एसेट्स की मांग ने कीमती मेटल की तेजी को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस बात की चिंता थी कि ईरान इस सप्ताह की शुरुआत में इजरायल पर हमला कर सकता है, जिससे सोने के सुरक्षित निवेश का प्रीमियम बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी गिरावट के साथ 27.81 डॉलर प्रति औंस पर रह गई।

इंदौर में सोने के भाव में आई तेजी

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में मंगलवार को‌ सोना के भाव में 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई। आज चांदी 250 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती बिकी। कारोबारियों के अनुसार ये रहे सोने-चांदी के भाव।

सोना 72400 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी 82550 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

इनकम टैक्स की नई और पुरानी रीजीम में से कौन ज्यादा फायदेमंद? इसका जवाब आपके HRA पर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।