Gold Rate Today In India: शुक्रवार 19 जुलाई को देश में सोने की कीमत में गिरावट आई। गोल्ड पीक पर पहुंचने के बाद सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 75,160 रुपये से गिरकर 74,980 रुपये पर आ गई है। मुंबई में कीमत 74,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। चांदी की बात करें तो इसका भी भाव घटकर 94,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है...
