Gold Price Today: गोवर्धन पूजा के दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, ये रहा शनिवार 2 नवंबर को गोल्ड रेट

Gold Price Today: आज गोवर्धन पूजा के दिन सोना सस्ता हुआ है। पूरे देश में गोवर्धन का त्योहार मनाया जा रहा है। दिवाली के बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार के दिन 10 ग्राम गोल्ड का रेट कम हुआ है। देश में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 500 रुपये तक कम हुआ है

अपडेटेड Nov 02, 2024 पर 9:06 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: गोवर्धन पूजा के दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी।

Gold Price Today: आज गोवर्धन पूजा के दिन सोना सस्ता हुआ है। पूरे देश में गोवर्धन का त्योहार मनाया जा रहा है। दिवाली के बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार के दिन 10 ग्राम गोल्ड का रेट कम हुआ है। देश में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 500 रुपये तक कम हुआ है। 24 कैरेट सोने की कीमत 80,600 रुपये के आसपास है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,800 रुपये के स्तर पर है। वहीं, सिल्वर 96,900 रुपये पर है। चांदी भी आज सस्ती हुई है।

देशभर में सोने के आज के रेट:

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर में गोल्ड रेट


24 कैरेट: ₹80,700 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹73,990 प्रति 10 ग्राम

पटना ओर अहमदाबाद में गोल्ड रेट

24 कैरेट: ₹80,600 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹73,890 प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता में गोल्ड रेट

24 कैरेट: ₹80,550 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹73,840 प्रति 10 ग्राम

सोने का 2 नवंबर को रेट

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली 73,990 80,700
मुंबई 73,840 80,550
अहमदाबाद 73,890 80,600
चेन्नई 73,840 80,550
कोलकाता 73,840 80,550
गुरुग्राम 73,990 80,700
लखनऊ 73,990 80,700
बेंगलुरु 73,840 80,550
जयपुर 73,990 80,700
पटना 73,890 80,600
भुवनेश्वर 73,840 80,550
हैदराबाद 73,840 80,550

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

 

Business Idea: बैंगन से कमाई का टेंशन होगा खत्म, फौरन बन जाएंगे करोड़पति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।