Gold Price Today: सोमवार 27 जनवरी को सोने का भाव कम हुआ है। सोने के भाव में लगातार आ रही तेजी में मामूली गिरावट आई है। वैश्विक बाजारों की कमजोरी का असर भारतीय बाजारों पर भी नजर आया है। 24 कैरेट सोना अपनी शुद्धता और क्वालिटी के लिए जाना जाता है। वहीं, 22 कैरेट सोना अपनी मजबूती के कारण ज्वैलर्स की पहली पसंद रहता है। सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव प्रमुख शहरों में 82,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का 75,500 रुपये के आसपास कारोबार कररहा है। बीते हफ्ते सोना अपने रिकॉर्ड स्तर के आसपास आ गया था।
दिल्ली और मुंबई में सोने के दाम
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 10 रुपये की गिरावट के साथ 82,5600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 75,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज हुआ। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 82,410 और 22 कैरेट सोना 75,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
सोमवार को चांदी की कीमत 100 रुपये गिरकर 97,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। कमजोर घरेलू मांग के कारण चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। बीते हफ्ते सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंची, लेकिन चांदी की कीमतें सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं।
कैसे तय होती है भारत में सोने की कीमत
भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत पर निर्भर करती हैं। इन सभी चीजों से सोने के दाम तय होते हैं। सोना भारत में सिर्फ निवेश के लिए नहीं, बल्कि इसकी सांस्कृतिक और पारंपरिक अहमियत भी है। शादी और त्योहारों के समय सोने की मांग काफी बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमतों में भी असर पड़ता है।