Gold Price Today: आज सोना हुआ सस्ता, चेक करें क्या रहा दिल्ली, यूपी, राजस्थान में गोल्ड रेट

Gold Rate Today In India: गोल्ड में आ रही लगातार तेजी पर आज ब्रेक लगा है। सोने के दाम में आज मामूली गिरावट आई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 50 रुपये तक प्रति 10 ग्राम तक कम हुई है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, कोलकाता जैसी जगहों पर शादी के आने वाले साएं और त्योहारों के कारण डिमांड पिछले साल से बेहतर है

अपडेटेड Oct 07, 2024 पर 12:10 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price: 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 77,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Today In India: गोल्ड में आ रही लगातार तेजी पर आज ब्रेक लगा है। सोने के दाम में आज मामूली गिरावट आई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 50 रुपये तक प्रति 10 ग्राम तक कम हुई है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, कोलकाता जैसी जगहों पर  शादी के आने वाले साएं और त्योहारों के कारण डिमांड पिछले साल से बेहतर है। सिल्वर का रेट 96,900 रुपये पर है।

देशभर में सोने के दाम में आई गिरावट

आज भारत के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतों में कुछ मामूली गिरावट देखने को मिली है। नोएडा और गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 71,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। लखनऊ में भी 24 कैरेट सोने का भाव 77,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 71,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


गोल्ड की तेजी को लगा ब्रेक

जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत थोड़ी कम हुई, यहां यह 77,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज हुई। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 71,340 रुपये है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 77,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने के भाव में आ रही लगातार तेजी के बाद आज दाम कम हुए हैं।

बीते शुक्रवार इस रेट पर बंद हुआ गोल्ड

त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ी ज्वैलरी की मांग ने दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दामों को ऑल टाइम हाई पर पहुंचा दिया है। शुक्रवार को सोने की कीमत में 150 रुपये की तेजी आई, जिससे यह 78,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार को सोने का भाव 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल देखा गया, जो 1,035 रुपये की बढ़त के साथ 94,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

देश के बड़े शहरों में 7 अक्टूबर 2024 को 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली 71,340 77,810
मुंबई 71,190 77,660
अहमदाबाद 71,240 77,710
चेन्नई 71,190 77,660
कोलकाता 71,190 77,660
गुरुग्राम 71,340 77,810
लखनऊ 71,340 77,810
बेंगलुरु 71,190 77,660
जयपुर 71,340 77,810
पटना 71,240 77,710
भुवनेश्वर 71,190 77,660
हैदराबाद 71,190 77,660

Business Idea: फेस्टिव सीजन में फूलों के बिजनेस से फैलाएं मुनाफे की खुशबू, फौरन बनेंगे लखपति

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।