Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, ये रहा यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान में गोल्ड का रेट

Gold Rate Today In India: आज 8 अगस्त 2024 गुरुवार के दिन सोने का भाव में गिरावट आई। सोने का भाव ज्यादातर शहरों में 500 रुपये तक कम हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,410 रुपये हो गई है

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 8:03 AM
Gold Rate: लगातार सोने के भाव में गिरावट आ रही है।

Gold Rate Today In India: आज 8 अगस्त 2024 गुरुवार के दिन सोने का भाव में गिरावट आई। सोने का भाव ज्यादातर शहरों में 500 रुपये तक कम हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,410 रुपये हो गई है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और बिहार में 63,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो इसका भाव 81,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। ये रहा देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की दाम।

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 69,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई में आज सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 63,490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 69,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,540 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 69,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 63,290 69,050
कोलकाता 63,490 69,260
गुरुग्राम 63,640 69,410
लखनऊ 63,640 69,410
बेंगलुरु 63,490 69,260
जयपुर 63,640 69,410
पटना 63,540 69,310
भुवनेश्वर 63,490 69,260
हैदराबाद 63,490 69,260

बुधवार को इतने पर बंद हुआ सोने का भाव

विदेशी बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 350 रुपये टूटकर 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी की कीमतों में तेजी लौटी है। यह 200 रुपये की तेजी के साथ 82,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 82,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।।

Business Idea: रक्षाबंधन पर शुरू करें राखी का बिजनेस, फौरन बन जाएंगे लखपति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।