Gold Price Today: आज दिवाली के अगले दिन शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी आई है। हालांकि, देश के कई राज्यों में आज दिवाली मनाई जा रही है। 10 ग्राम गोल्ड का रेट 500 रुपये तक महंगा हुआ है। 24 कैरेट सोने की कीमत 81,00 रुपये के आसपास है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,800 रुपये के स्तर पर है। वहीं, सिल्वर 99,900 रुपये पर है। चांदी के दाम में गिरावट आई है।
देशभर में सोने के आज के रेट:
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹81,490 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹74,710 प्रति 10 ग्राम
पटना ओर अहमदाबाद में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹81,280 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹74,610 प्रति 10 ग्राम
भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹81,340 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹74,560 प्रति 10 ग्राम
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
भारत में मौसमी मांग और पश्चिम एशिया संघर्ष से भू-राजनीतिक जोखिम जैसे कई अन्य कारकों का साफ असर दिख रहा है। जुलाई में सरकार के सोने और अन्य मेटल पर कस्टम ड्यूटी में कटौती के बाद स्थानीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में सात प्रतिशत की तेज गिरावट देखने को मिली थी। अब त्योहार और शादी के सीजन के कारण डिमांड बढ़ने लगी है।