Gold Price Today: बकरीद के दिन 17 जून को महंगा हुआ सोना, पटना, लखनऊ, दिल्ली में ये रहा 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate Today In India: देश में सोमवार 17 जून को सोने की कीमत में तेजी रही। आज पूरे देश में बकरीद मनाई जा रही है। बकरीद के दिन सोना चढ़ा हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 72,690 रुपये पर आ गई है

अपडेटेड Jun 17, 2024 पर 10:25 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: 17 जून बकरीद के दिन सस्ता हुआ सोना।

Gold Rate Today In India: देश में सोमवार 17 जून को सोने की कीमत में तेजी रही। आज पूरे देश में बकरीद मनाई जा रही है। बकरीद के दिन सोना चढ़ा हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 72,690 रुपये पर आ गई है। वहीं मुंबई में कीमत 72,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इस बीच, चांदी की रिटेल कीमत 90,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...

दिल्ली में आज सोने का भाव

17 जून 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई में आज सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,540 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 67,040 73,140
कोलकाता 66,490 72,540
गुरुग्राम 66,640 72,690
लखनऊ 66,640 72,690
बेंगलुरु 66,490 72,540
जयपुर 66,640 72,690
पटना 66,540 72,590
भुवनेश्वर 66,490 72,540
हैदराबाद 66,490 72,540

Godawari Power & Ispat Buyback: 2023 में ₹500 में हुआ था बायबैक, अब ₹1400 में खरीदेगी शेयर, यह रिकॉर्ड डेट हुआ है फिक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।