Gold Price Today: बकरीद पर सोने के भाव में आई गिरावट, जानें दिल्ली, नोएडा और लखनऊ में क्या रहा रेट

Gold Price Today In India: भारत में रिटेल में सोने की कीमत बकरीद के दिन 29 जून को कई शहरों में 59,000 रुपये से नीचे गिर गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 58,960 रुपये थी। 22 कैरेट केटेगरी के गोल्ड की कीमत 54,050 रुपये पर रही। वहीं चांदी की कीमत 71,900 रुपये प्रति किलो रही

अपडेटेड Jun 29, 2023 पर 12:34 PM
Story continues below Advertisement
बकरीद के दिन सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Price Today In India: भारत में रिटेल में सोने की कीमत बकरीद के दिन 29 जून को कई शहरों में 59,000 रुपये से नीचे गिर गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 58,960 रुपये थी। 22 कैरेट केटेगरी के गोल्ड की कीमत 54,050 रुपये पर रही। वहीं चांदी की कीमत 71,900 रुपये प्रति किलो रही। 28 जून को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 अगस्त 2023 को मैच्योर होने वाला सोना वायदा 58,080 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं, 5 जुलाई को मैच्योर होने वाली चांदी 70,152 रुपये पर रही।

ये रहा अन्य शहरों में गोल्ड का रेट

नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 59,110 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।चेन्नई में 22 कैरेट सोना 54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 59,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अन्य शहरों में गोल्ड की कीमतों की बात करें, तो अहमदाबाद में सोने की रिटेल कीमत 54,100 रुपये 22 कैरेट गोल्ड की रही। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 59,010 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

शहर 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में
दिल्ली 54,200 59,110
मुंबई 54,050 58,960
कोलकाता 54,050 58,960
लखनऊ 54,200 59,110
बंगलुरु 54,050 58,960
जयपुर 54,200 59,110
पटना 54,100 59,010
भुवनेश्वर 54,050 58,960
हैदराबाद 54,050 58,960


 

इस आधार पर तय होती हैं सोने की कीमतें

मांग और आपूर्ति: सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Senco Gold IPO का प्राइस बैंड फिक्स, चेक करें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।