Gold Price Today: आज सोने के भाव में फिर गिरावट आई है। सोने का भाव 60,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। कल सोमवार को शाम में भाव 59,921 रुपये पर बंद हुआ था। आज गोल्ड 149 रुपये गिरकर 59,772 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का रेट 330 रुपये गिरकर 73,102 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
