Gold Price Today: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 58,000 रुपये के करीब कारोबार करता दिखा। कल सोने का भाव 58,442 रुपये पर बंद हुआ था और ये आज 58,151 रुपये पर बंद हुआ। सोने के भाव में आज 291 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का रेट 560 रुपये गिरकर 68,972 रुपये पर बंद हुआ।
