Gold Rate Today: आज लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, शुक्रवार 26 सितंबर को ये रहा गोल्ड रेट

Gold Rate In India: आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। नवरात्रि में लगातार ये दूसरा दिन है जब सोना सस्ता हुआ है। सोने का भाव कल गुरुवार की तुलना में 800 रुपये सस्ता हुआ है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा, गाजियबाद जैसे उत्तर भारत के शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,14,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Sep 26, 2025 पर 8:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate Today: नवरात्रि में लगातार ये दूसरा दिन है जब सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate In India: आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। नवरात्रि में लगातार ये दूसरा दिन है जब सोना सस्ता हुआ है। सोने का भाव कल गुरुवार की तुलना में 800 रुपये सस्ता हुआ है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा, गाजियबाद जैसे उत्तर भारत के शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,14,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत 1,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जानें आज 26 सितंबर को क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

सोने की कीमतों में आज गिरावट रही लेकिन सोने ने रफ्तार पकड़ी हुई है। गोल्ड अपने पीक लेवल के आसपास कारोबार कर रहा है। इसके पीछे घरेलू से ज्यादा इंटरनेशनल कारण जिम्मेदार है। सोने और चांदी की कीमतें इस समय वैश्विक आर्थिक हालात, अमेरिकी डॉलर की चाल और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग पर निर्भर कर रही हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि चांदी में तेजी बनी रह सकती है, जबकि सोने में निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में आज का सोने का भाव


24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,14,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,05,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

नोएडा में आज सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,14,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,05,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

गाजियाबाद में आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,14,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,05,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में आज सोने का भाव

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,14,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,1,05,040 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

जयपुर में आज का सोने का भाव

जयपुर  में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,14,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,05,040 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

पटना में आज का सोने का भाव

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,14,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,04,890 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

भुवनेश्वर में आज का सोने का भाव

भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,14,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,04,890 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

मुंबई में आज का सोने का भाव 

24 कैरेट सोने की कीमत 1,14,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,04,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में आज सोने का भाव

कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,14,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 11,04,890 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली 1,05,040 1,14,580
मुंबई 1,04,890 1,14,430
अहमदाबाद 1,04,940 1,14,480
चेन्नई 1,05,090 1,14,650
कोलकाता 1,04,890 1,14,430
गुरुग्राम 1,05,040 1,14,580
लखनऊ 1,05,040 1,14,580
बेंगलुरु 1,05,890 1,14,580
जयपुर 1,05,040 1,14,580
पटना 1,04,890 1,14,580
भुवनेश्वर 1,04,890 1,14,430
हैदराबाद 1,04,890 1,14,430

कल दिल्ली में चांदी ने बनाया रिकॉर्ड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी ने नया कीर्तिमान बना दिया। मजबूत वैश्विक संकेतों की वजह से चांदी की कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 1.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले बुधवार को चांदी 1,39,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 630 रुपये सस्ता होकर 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया।

Aadhaar update app: घर बैठे अपडेट होगा आधार, आने वाला है नया ऐप; जानिए पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।