Gold Rate Today: आज गुरुवार 6 जून 2025 को सोने के भाव में तेजी नजर आ रही है। आज RBI रेपो रेट को लेकर ऐलान कर सकता है। देश में 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में कल की तुलना में 500 रुपये तक की बढ़त दिख रही है। कल हालांकि, एक समय सोना जीएसटी के साथ 1,00,000 रुपये के स्तर को पार कर गया था लेकिन फिर इसमें करेक्शन आया। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 99,700 रुपये 22 कैरेट सोने का रेट 91,300 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज शुक्रवार 6 जून 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।
6 जून 2025 - आज सोने-चांदी के दाम में उछाल
अमेरिका में आर्थिक कमजोरी के संकेत, जैसे कि सर्विस सेक्टर में गिरावट और नौकरी के आंकड़ों में सुस्ती। इससे उम्मीद बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल दो बार ब्याज दरें घटा सकता है। इसके कारण सोने का भाव ग्लोबल मार्केट में चढ़ा है। इसका असर घरेलू बाजार में भी नजर आ रहा है।
देश के बड़े शहरों में सोने का भाव - 6 जून 2025
शुक्रवार 6 जून को सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 91,460 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो कि कल की तुलना में 10 रुपये ज्यादा है। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 91,310 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे शहरों में भी सोने के दाम लगभग इसी के आसपास बने हुए हैं।
चांदी का आज का रेट - 6 जून 2025
शुक्रवार 6 जून को चांदी का भाव 1,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। कल की तुलना में आज चांदी के भाव में 2000 रुपये की तेजी आई है। कल एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,02,100 रुपये था।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने के रेट कई प्वाइंट्स पर निर्भर करते हैं — जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें क्या हैं, सरकार ने कितना टैक्स लगाया है और रुपये की वैल्यू में क्या बदलाव आया है। हमारे देश में सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है, बल्कि यह रीति-रिवाजों और त्योहारों से भी जुड़ा हुआ है। खासकर शादी और त्योहारों के सीजन में इसकी डिमांड बहुत बढ़ जाती है।