Gold Rate In India: आज 11 अक्टूबर को महाअष्टमी और महानवमी के दिन भारत में सोने की कीमतों में बदलवा आया है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में 600 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही, चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ है। आज चांदी की कीमत 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जिसमें कल की तुलना में 2,000 रुपये की तेजी आई है।
मुंबई और कोलकाता में सोने का भाव:
मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। यह सोने के दाम में महत्त्वपूर्ण उछाल का संकेत है, खासकर त्योहारों के मौसम में।
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 76,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। नोएडा और गाजियाबाद में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 76,830 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 70,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
लखनऊ और जयपुर में सोने का रेट:
लखनऊ और जयपुर में भी सोने की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का भाव 76,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 71,110 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
देश के बड़े शहरों में 11 अक्टूबर 2024 को 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट
कल गुरुवार को इस रेट पर बंद हुआ गोल्ड
दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमत 350 रुपये गिरकर 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। बुधवार को सोना 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत 300 रुपये मजबूत होकर 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। एक दिन पहले चांदी 91,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। स्थानीय बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 350 रुपये घटकर 76,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। आठ अक्टूबर से पिछले तीन सत्रों में सोने में 1,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।