Gold Price Today: नए पीक पर सोना, 10 ग्राम गोल्ड का रेट 76,400 रुपये के पार, जानें क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

Gold Price Today: ताजा घरेलू मांग के साथ साथ रुपये के कमजोर होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 700 रुपये की बढ़त के साथ 76,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ

अपडेटेड Jul 18, 2024 पर 6:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 700 रुपये की बढ़त के साथ 76,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Gold Price Today: ताजा घरेलू मांग के साथ साथ रुपये के कमजोर होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 700 रुपये की बढ़त के साथ 76,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 75,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

76,400 के पार सोना

राष्ट्रीय राजधानी में सोने में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी रही। सोना 700 रुपये की तेजी के साथ 76,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 750 रुपये बढ़कर 76,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, चांदी की कीमत पिछले सत्र के 94,400 रुपये प्रति किलोग्राम से 400 रुपये घटकर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।


क्यों चढ़ रहा है सोने का भाव?

एसोसिएशन ने कहा कि स्थानीय ज्वैलर्स की खरीदारी के कारण सोने की कीमतों में तेजी आ रही है। इसके अलावा रुपये में कमजोरी से भी सोने की कीमतों में तेजी आई। गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.64 प्रति डॉलर (अस्थायी) के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। कल बुधवार को मुहर्रम के अवसर पर बुधवार को जिंस बाजार बंद रहे थे।

विदेशी बाजार में ये रहा सोने का रेट

विदेशी बाजार कॉमेक्स में सोना 6.90 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,466.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। न्यूयॉर्क में चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 30.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Long Weekend in August: अगस्त में मिलेगा का 5 दिन का लॉन्ग वीकेंड, चेक करें डेट्स

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।