Gold Price Today: करवाचौथ से पहले महंगा होने लगा है सोना, ये रहा गुरुवार 17 अक्टूबर का गोल्ड रेट

Gold Rate In India: आज गुरुवार 17 अक्टूबर को सोने के भाव में लगातार तीन दिन से जारी गिरावट को ब्रेक लग गया। देश के ज्यादातर शहरों की बुलियन मार्केट में गोल्ड का दाम 400 रुपये तक महंगा हुआ है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा, गाजियबाद जैसे उत्तर भारत के शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 78,000 रुपये के स्तर को पार कर गया है

अपडेटेड Oct 17, 2024 पर 10:48 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price: आज 17 अक्टूबर को महंगा हुआ सोना।

Gold Rate In India: आज गुरुवार 17 अक्टूबर को सोने के भाव में लगातार तीन दिन से जारी गिरावट को ब्रेक लग गया। देश के ज्यादातर शहरों की बुलियन मार्केट में गोल्ड का दाम करवाचौथ से पहले 400 रुपये तक महंगा हुआ है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा, गाजियबाद जैसे उत्तर भारत के शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 78,000 रुपये के स्तर को पार कर गया है। चांदी की कीमत 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

सोने चांदी का 17 अक्टूबर का प्राइस

आज 17 अक्टूबर 2024 को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में तेजी आई। दिल्ली, नोएडा, और गाजियाबाद जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 71,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। लखनऊ और जयपुर में भी यही कीमतें बरकरार हैं। वहीं, पटना, भुवनेश्वर, मुंबई और कोलकाता में कीमतें थोड़ी कम देखी गईं। इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत क्रमशः 77,950 रुपये, 77,900 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 71,460 रुपये और 71,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर:

24 कैरेट: ₹78,050 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹71,560 प्रति 10 ग्राम

पटना:

24 कैरेट: ₹77,950 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹71,460 प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता:

24 कैरेट: ₹77,900 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹71,410 प्रति 10 ग्राम

ये तय करते हैं सोने के भाव

देशभर में सोने की कीमतें सामान्यतया कुछ फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें वैश्विक बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट दर शामिल हैं। इसी कारण हर शहर में सोने की कीमतों में अंतर देखा जा सकता है।

 

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली 71,560 78,050
मुंबई 71,410 77,900
अहमदाबाद 71,460 77,950
चेन्नई 71,410 77,900
कोलकाता 71,410 77,900
गुरुग्राम 71,560 78,050
लखनऊ 71,560 78,050
बेंगलुरु 71,410 77,900
जयपुर 71,560 78,050
पटना 71,460 77,950
भुवनेश्वर 71,410 77,900
हैदराबाद 71,410 77,900

दिल्ली में कल रिकॉर्ड हाई पर गोल्ड

दिल्ली में एक बार फिर गोल्ड नए पीक पर पहुंच गया है। दिल्ली शहर में सोने का भाव 79,000 के करीब आ गया है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 250 रुपये की तेजी के साथ 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। मंगलवार को पिछले सत्र में सोना 78,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

7th Pay Commission: क्या बेसिक सैलरी में जुड़ जाएगा 53% महंगाई भत्ता? मोदी सरकार ने DA मर्ज

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Oct 17, 2024 8:34 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।