Gold Price: इंदौर में सस्ते हुए सोना-चांदी, कीमत 200 रुपये तक फिसली

Gold Rate Today: कर्नाटक के बेंगलुरु में 99.5 शुद्धता वाले स्टैंडर्ड गोल्ड का भाव 11 मई को 73,530 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में 10 मई को सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई थी। 10 मई को अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 2,360 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जो इसके पिछले बंद भाव से 52 डॉलर मजबूत है

अपडेटेड May 11, 2024 पर 11:46 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिका में बेरोजगारी दावों के ताजा आंकड़ों से श्रम बाजार में सुस्ती के संकेत मिले और इससे सोने में तेजी आई।

Gold Price Today in India: 11 मई को मध्य प्रदेश के इंदौर में सोना और चांदी सस्ते हो गए। स्थानीय सराफा बाजार में सोने की कीमत में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 200 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई। इसके बाद इंदौर में 10 ग्राम सोने का हाजिर भाव 72800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का हाजिर भाव 82400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्का की कीमत 900 रुपये प्रति नग रही।

कर्नाटक के बेंगलुरु में 99.5 शुद्धता वाले स्टैंडर्ड गोल्ड का भाव 11 मई को 73,530 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में 10 मई को सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई थी। वैश्विक स्तर पर तेजी के रुख और अक्षय तृतीया के अवसर पर मजबूत घरेलू मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 950 रुपये चढ़कर 73,200 रुपये प्रति 10 हो गई। चांदी की कीमत भी 2,300 रुपये उछलकर 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 11 मई को दिल्ली सराफा बाजार बंद रहा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें


10 मई को अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने का हाजिर भाव 2,360 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जो इसके पिछले बंद भाव से 52 डॉलर मजबूत है। अमेरिका में बेरोजगारी दावों के ताजा आंकड़ों से श्रम बाजार में सुस्ती के संकेत मिले और इससे सोने में तेजी आई। अमेरिका में यह विश्वास बढ़ा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस वर्ष ब्याज दर में कटौती शुरू कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी मामूली तेजी के साथ 28.60 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Low Credit Score के कारण नहीं मिल रहा लोन? 6 आसान स्टेप्स से बढ़ाएं अपना CIBIL स्कोर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।