Credit Cards

Gold Price Today: दिवाली के बाद सस्ता होने लगा है सोना, चेक करें सोमवार 4 नवंबर का गोल्ड रेट

Gold Price Today: दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद सोने के भाव में गिरावट आने लगी है। आज सोमवार 4 नवंबर को सोने के भाव में 400 रुपये तक की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने की कीमत 80,300 रुपये के आसपास है

अपडेटेड Nov 04, 2024 पर 8:42 AM
Story continues below Advertisement
Gold Silver Price: दिवाली के बाद सस्ता होने लगा है सोना।

Gold Price Today: दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद सोने के भाव में गिरावट आने लगी है। आज सोमवार 4 नवंबर को सोने के भाव में 400 रुपये तक की गिरावट आई है।  24 कैरेट सोने की कीमत 80,300 रुपये के आसपास है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,600 रुपये के स्तर पर है। वहीं, सिल्वर 96,900 रुपये पर है।

देशभर में सोने के आज के रेट:

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर में गोल्ड रेट


24 कैरेट: ₹80,540 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹73,790 प्रति 10 ग्राम

पटना ओर अहमदाबाद में गोल्ड रेट

24 कैरेट: ₹80,440 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹73,740 प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता में गोल्ड रेट

24 कैरेट: ₹80,390 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹73,690 प्रति 10 ग्राम

सोने का 2 नवंबर को रेट

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली 73,790 80,540
मुंबई 73,690 80,390
अहमदाबाद 73,740 80,440
चेन्नई 73,690 80,390
कोलकाता 73,690 80,390
गुरुग्राम 73,790 80,540
लखनऊ 73,790 80,540
बेंगलुरु 73,690 80,390
जयपुर 73,790 80,540
पटना 73,740 80,440
भुवनेश्वर 73,690 80,390
हैदराबाद 73,690 80,390

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

Business Idea: फिटनेस के इस मंत्र से करें अंधाधुंध कमाई, जिम की बढ़ी डिमांड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।