Gold Price Today: करवाचौथ से पहले लगातार तीसरे दिन सोने के दाम में तेजी आई है और कीमत 78,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। शनिवार, 19 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 79,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इंदौर में करवाचौथ से एक दिन पहले सोना महंगा हुआ है। स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 650 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 3400 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है।
