Gold Price Today: देश में शुक्रवार 14 जून 2024 को सोने के भाव में गिरावट रही। आज 24 और 22 कैरेट गोल्ड कल के मुकाबले 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 72,110 रुपये रही। मुंबई में कीमत 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की रिटेल कीमत 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी के भाव में आज तेजी रही। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है।
दिल्ली में आज सोने का भाव
14 जून 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,190 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
कल शाम दिल्ली में ये रहा सोने का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 550 रुपये लुढ़ककर 90,950 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में यह 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।