Small Saving Scheme: सरकार जल्द तय करेगी स्मॉल सेविंग स्कीम पर इंटरेस्ट रेट, ये हैं पोस्ट ऑफिस स्कीम

Small Saving Scheme: सरकार हर तिमाही स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में रिवीजन करती है। सरकार जुलाई से सितंबर 2024 तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम (Post Office Small Saving Scheme) की ब्याज दरों को तय करेगी

अपडेटेड Jun 14, 2024 पर 6:00 AM
Story continues below Advertisement
Small Saving Scheme: सरकार हर तिमाही स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में रिवीजन करती है।

Small Saving Scheme: सरकार हर तिमाही स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में रिवीजन करती है। सरकार जुलाई से सितंबर 2024 तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम (Post Office Small Saving Scheme) की ब्याज दरों को तय करेगी। सरकार ने अप्रैल से जून तिमाही 2024 तिमाही के लिए ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया था। अब जून के अंत में सरकार स्मॉल सेविंग स्कीम के लिए इंटरेस्ट रेट तय कर सकती है।

ये हैं स्मॉल सेविंग स्कीम

सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) आम लोगों के बीच कुछ फेमस स्मॉल सेविंग स्कीम है। यहां फाइनेंशियर ईयर 2024-25 की पहली तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम पर मिल रहे ब्याज के बारे में बता रहे हैं।


स्मॉल सेविंग स्कीम पर अभी ये है इंटरेस्ट रेट

नंबर सेविंग स्कीम ब्याज दर 01.04.2024 से 30.06.2024 तक कब मिलता है ब्याज
01. पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट 4.0 हर साल
02. 1 साल की एफडी 6.9 (₹10,000/- पर सालाना ब्याज ₹708) तिमाही
03. 2 साल की एफडी 7.0 (₹10,000/- के लिए सालाना ब्याज ₹719) तिमाही
04. 3 साल की एफडी 7.1 (₹10,000/- के लिए सालाना ब्याज ₹719) तिमाही
05. 5 साल की एफडी 7.5 (₹10,000/- पर सालाना ब्याज ₹771) तिमाही
06. 5 साल का रेकरिंग डिपॉजिट 6.7 तिमाही
07. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 8.2 (तिमाही ब्याज ₹205 ₹10,000/- के लिए) तिमाही पेमेंट किया जाता है।
08. मंथली इनकम स्कीम 7.4 (मासिक ब्याज ₹62 ₹10,000/- के लिए) मासिक पेमेंट किया जाता है।
09. राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (आठवां अंक) 7.7 (मैच्योरिटी वैल्यू ₹14,490 ₹10,000/- के लिए) हर साल
10. सार्वजनिक भविष्य निधि योजना 7.1 हर साल
11। किसान विकास पत्र 7.5 (115 महीने में मैच्योर हो जाएगा) हर साल
12. महिला सम्मान सेविंग स्कीम 7.5 (मैच्योरिटी वैल्यू ₹11,602 ₹10,000/- के लिए) तिमाही
13. सुकन्या समृद्धि योजना 8.2​ हर साल

मोदी सरकार फ्री में दे रही है राशन, मुफ्त अनाज लेने के लिए 30 जून तक राशन कार्ड में जरूर कर लें ये

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।