Credit Cards

Gold Price Today: आज 22 जनवरी को देश में बदला सोने का भाव, दिल्ली, जयपुर, पटना, मुंबई में ये रहा गोल्ड का रेट

Gold Price Today: सोने का भाव बजट से पहले नए पीक पर पहुंचने के लिए तैयार है। हालांकि, आज 22 जनवरी 2025 को सोने के भाव में कोई खास बदलाव नहीं आया है। सोने का दाम कल के रेट पर ही कारोबार कर रहा है। देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 81,300 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 8:17 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: आज सोने के भाव में बदलाव आया है। यहां चेक करें 22 जनवरी का दाम।

Gold Price Today: सोने का भाव बजट से पहले नए पीक पर पहुंचने के लिए तैयार है। हालांकि, आज 22 जनवरी 2025 को सोने के भाव में कोई खास बदलाव नहीं आया है। सोने का दाम कल के रेट पर ही कारोबार कर रहा है। देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 81,300 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 74,600 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। यहां जानें दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों में बुधवार 22 जनवरी 2025 को क्या रहा सोने का भाव।

22 कैरेट गोल्ड का दाम

देश में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 74,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। देश में ज्यादातर ज्वैलरी 22 कैरेट सोने में बनाई जाती है। 22 कैरेट सोने का भाव चढ़ने या घटने का असर सीधे बायर्स पर होता है। ज्वैलरी के दाम का कैलकुलेशन 22 कैरेट गोल्ड पर होता है। ज्वैलरी के बिल में मेकिंग चार्ज और फिर 3 फीसदी जीएसटी लगता है।


22 जनवरी 2025 को महंगी हुई चांदी

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,500 रुपये पर है। चांदी के भाव में भी 22 जनवरी 2025 को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं है। ये लगभग कल के दाम पर ही कारोबार कर रहा है।

पिछले छह महीने में सोने ने दिया कितना रिटर्न

बीते साल 23 जुलाई 2024 को बजट पेश किया गया था। बजट से पहले सोना 82,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। बजट में सरकार के गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी घटाने के बाद सोने का दाम 6,500 रुपये तक कम हुआ। एक समय 10 ग्राम सोने का भाव 76,000 रुपये के आसपास आ गया। हालांकि, करीब छह महीने बाद बाद सोने का भाव अपने पुराने पीक की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। अगर बीते छह महीने का सोने का रिटर्न देखें, तो वह लगभग जीरो के बराबर है।

22 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 74,650 81,380
नोएडा 74,650 81,380
गाजियाबाद 74,650 81,380
जयपुर 74,650 81,380
गुड़गांव 74,650 81,380
लखनऊ 74,650 81,380
मुंबई 74,500 81,230
कोलकाता 74,500 81,230
पटना 74,550 81,280
अहमदाबाद 74,550 81,280
भुवनेश्वर 74,500 81,230
बेंगलुरु 74,500 81,230

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, रुपये और डॉलर का एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क और देश की मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती है। शादी के सीजन और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आती है। ये पिछले सालों का ट्रेंड रहा है। इसके अलावा, वैश्विक बाजार में सोने के भाव, जैसे न्यूयॉर्क और लंदन के बुलियन मार्केट, भारत में सोने की कीमतों को सीधे प्रभावित करते हैं।

सोने-चांदी का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।