Gold Price Today: 6 फरवरी को सोना हुआ और महंगा, 10 बड़े शहरों में इस हाई पर पहुंचा

Gold Rate Today in India: अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 79110 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 86300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 31 जनवरी को संसद में पेश इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 में कहा गया कि वर्ष 2025 में सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 7:53 AM
देश में साल 2024 में सोने की मांग सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 802.8 टन हो गई।

Gold Rate Today: सोने की कीमत में तेजी बरकरार है। अगर ऐसा ही रहा तो जल्द ही यह 87000 रुपये के मार्क को क्रॉस कर जाएगा। देश में साल 2024 में सोने की मांग सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 802.8 टन हो गई। 2023 में यह 761 टन थी। 2025 में इसके 700-800 टन के बीच रहने का अनुमान है।

6 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 86400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं मुंबई में कीमत 86250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि ​देश के 10 बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड का भाव कितना है...

दिल्ली में सोने का भाव


दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 86400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 79060 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 79060 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 79110 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 86300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 79060 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Business Idea: इस बिजनेस से बदल जाएगी जिंदगी, कम लागत में कमाएं बंपर मुनाफा, जानिए कैसे

लखनऊ में कीमत

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 86400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 86400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का भाव

सोने की ही तरह चांदी के भाव में भी तेजी है। 6 फरवरी को चांदी का भाव 99,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

क्या इस साल सस्ता होगा सोना?

31 जनवरी को संसद में पेश इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 में कहा गया कि वर्ष 2025 में सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है। वहीं चांदी की कीमतों में उछाल आ सकता है। अक्टूबर, 2024 के लिए वर्ल्ड बैंक के ‘जिंस मार्केट आउटलुक’ का हवाला देते हुए इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया कि जिंसों की कीमतों में 2025 में 5.1 प्रतिशत और वर्ष 2026 में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।