Gold Price Today: सोना एक सप्ताह में ₹1460 महंगा, 10 बड़े शहरों में कहां पहुंचा भाव

Gold Rate Today in India: लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 81260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 74500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 74400 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 81160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है

अपडेटेड Jan 19, 2025 पर 8:04 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Gold Rate Today: सोने का भाव लगातार बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह के अंदर देश में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1460 रुपये बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में 1350 रुपये का इजाफा हुआ है। लेटेस्ट प्राइस की बात करें तो रविवार, 19 जनवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 81260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत किस हाई पर पहुंच चुकी है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 81260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 74500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 74350 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 81110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 74350 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 81110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 79800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 74500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में कीमत

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 81260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 74500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के 65 लाख पेंशनर्स को फायदा, बढ़कर कितनी हो सकती है पेंशन

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 74350 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 81110  रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 74400 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 81160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

चांदी का भाव

सोने की ही तरह चांदी के भाव में भी तेजी है। एक सप्ताह में कीमत 3000 रुपये बढ़ी है। शुक्रवार, 17 जनवरी को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 500 रुपये घटकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही। कॉमेक्स चांदी वायदा भाव एशियाई बाजार में 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.26 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।