Gold Price Today: आज 20 जनवरी को सोना हुआ सस्ता, चेक करें 10 बड़े शहरों का रेट

Gold Rate Today in India: जयपुर और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 81250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 74490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भारत में सोने की कीमत कई फैक्टर्स के आधार पर तय होती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव, रुपये का एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क, शादी और त्योहारी सीजन में बढ़ी डिमांड

अपडेटेड Jan 20, 2025 पर 8:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 81100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Today: सोने के भाव में सोमवार, 20 जनवरी को गिरावट आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव कम होकर 81250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट का रेट 81100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 1460 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1350 रुपये महंगा हो चुका है। देश के 10 बड़े शहरों में सोने की कीमत वर्तमान में कितनी है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 81250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 74490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 74340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 81100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 74340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 81100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 81250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 74490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

क्या आप 10 साल से प्राइवेट सेक्टर में कर रहे हैं काम, तो आपको कितनी मिलेगी पेंशन? इस फॉर्मूले से करें कैलकुलेट

लखनऊ में कीमत

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 81250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 74490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 74340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 81100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 74390 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 81150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

चांदी का भाव

सोने की ही तरह चांदी के भाव में भी गिरावट है। 20 जनवरी को 1 किलोग्राम चांदी का भाव घटकर 96400 रुपये पर आ गया है। शुक्रवार, 17 जनवरी को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 500 रुपये घटकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। कॉमेक्स चांदी वायदा भाव एशियाई बाजार में 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.26 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।