Gold Price Today: सोना एक सप्ताह में ₹1310 महंगा, 10 बड़े शहरों में कहां पहुंचा भाव

Gold Rate Today in India: अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 75600 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 82470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। सोने की ही तरह चांदी के भाव में भी तेजी है। एक सप्ताह में कीमत 1000 रुपये बढ़ी है

अपडेटेड Jan 26, 2025 पर 7:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Gold Rate Today: सोने का भाव आसमान पर पहुंच चुका है और तेजी अभी भी जारी है। बीते एक सप्ताह के अंदर देश में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1310 रुपये बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में 1200 रुपये का इजाफा हुआ है। दिल्ली के सराफा बाजार में जोरदार खरीद से शुक्रवार, 24 जनवरी को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये चढ़कर पहली बार 83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई।

वर्तमान कीमत की बात करें तो रविवार, 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 82570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत किस हाई पर पहुंच चुकी है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव


दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 82570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 75700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 75500 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 82420 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 75500 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 82420 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 75550 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 82420  रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 75600 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 82470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जयपुर और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 82570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 75700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में कीमत

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 82570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 75700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का भाव

सोने की ही तरह चांदी के भाव में भी तेजी है। एक सप्ताह में कीमत 1000 रुपये बढ़ी है। 26 जनवरी को चांदी का भाव 97,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार को चांदी 500 रुपये बढ़कर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।