Get App

Gold Price: बुलियन मार्केट में सोना-चांदी आज फिर हुआ महंगा, 44000 के करीब पहुंचा 22 कैरेट गोल्ड का रेट

आज हफ्ते के चौथ दिन गुरुवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2021 पर 5:40 PM
Gold Price: बुलियन मार्केट में सोना-चांदी आज फिर हुआ महंगा, 44000 के करीब पहुंचा 22 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Silver Price Today 14th October 2021: आज हफ्ते के चौथ दिन गुरुवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी आई।  सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 472 रुपये महंगा होकर 47959 पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 432 रुपये चढ़कर 43930 रुपये के करीब आ गया है। वहीं, चांदी 557 रुपये बढ़कर 62693 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..



मेटल 14 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 13 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47959 47487 472
Gold 995 (23 कैरेट) 47767 47297 470
Gold 916 (22 कैरेट) 43930 43498 432
Gold 750 (18 कैरेट) 35969 35615 354
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28056 27780 276
Silver 999 62693 प्रति किलो 62136 प्रति किलो 557 प्रति किलो

MCX पर ये रहे भाव

गोल्ड का प्राइस पिछले सेशन में लगभग तीन महीने के हाई पर पहुंचने के बाद गुरुवार को डोमेस्टिक मार्केट में गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। MCX पर गोल्ड का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.2 प्रतिशत घटकर 47,820 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर का कॉन्ट्रैक्ट 0.5 प्रतिशत कम गिरकर 62,562 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।

इंटरनेशनल मार्केट में ये रहे दाम

इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड का प्राइस 0.3 प्रतिशत की कमी के साथ 1,787 डॉलर प्रति औंस पर था। इसमें पिछले सेशन में 2 प्रतिशत की तेजी आई थी।
 

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें