Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने के भाव में तेजी आई। गोल्ड का रेट 48200 रुपये के ऊपर बना हुआ है। सोना आज 84 रुपये चढ़कर 48,255 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी महंगी होकर 62,105 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 48,255 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,255 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 84 रुपये की तेजी रही। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,062 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,202 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,191 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,229 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 62,105 रुपये रहा। चांदी का रेट कल सोमवार को 62105 रुपये पर बंद हुई।
IBJA के मुताबिक आज ये रहा सोने और चांदी का भाव