Get App

Gold Price Latest: सोना-चांदी हुआ महंगा, 48000 को पार कर गया 24 कैरेट गोल्ड का रेट

शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में तेजी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2021 पर 12:43 PM
Gold Price Latest: सोना-चांदी हुआ महंगा, 48000 को पार कर गया 24 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold Price Latest: सोने-चांदी के रेट में आज आई तेजी

Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में तेजी आई और रेट फिर 48000 रुपये के ऊपर चला गया। सोना आज 293 रुपये चढ़कर 48,109 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी महंगी होकर 60,941 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 48,109 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47,816 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 293 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,916 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,068 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,082 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,144 रुपये रहा।

चांदी का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें