Anurag Dhankar Dead: त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ अगरतला में संदिग्ध हालत में पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए हैं। अचानक से हुई उनकी मौत से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अभी इस बारे में पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस वजह से उनकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले थे।
