Gold Price: दिल्ली और इंदौर में महंगा हुआ सोना, क्या अगले हफ्ते 75000 को पार करेगा गोल्ड? जानें कारण

Gold Price: दिल्ली और इंदौर में आज सोना महंगा हुआ है। बुलियन मार्केट में लगातार सोने और चांदी के भाव में तेजी जारी है। अगले हफ्ते देश में चुनावों का नतीजा आएगा। क्या अगले हफ्ते सोने का दाम 75000 रुपये के स्तर को पार करेगा..

अपडेटेड May 31, 2024 पर 8:18 PM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: अगले हफ्ते देश के चुनावों का नतीजा आएगा। ऐसे में ग्राहकों के मन में सवाल है कि क्या सोने के भाव में तेजी जारी रहेगी?

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख की तरह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 50 रुपये की बढ़त के साथ 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 500 रुपये टूटकर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही। गुरुवार को यह 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इंदौर में भी सोने और चांदी के भाव में तेजी रही। अगले हफ्ते देश के चुनावों का नतीजा आएगा। ऐसे में ग्राहकों के मन में सवाल है कि क्या सोने के भाव में तेजी जारी रहेगी?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज एक्सपर्ट वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने की कीमत (24 कैरेट) 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये अधिक है। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,341 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से दो डॉलर अधिक है। गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने में थोड़ी तेजी आई। इसका कारण अमेरिका में पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े को लेकर निराशा है, जो अर्थव्यवस्था में नरमी का संकेत देता है। हालांकि, चांदी की कीमत 31.20 डॉलर प्रति औंस रही। पिछले कारोबारी सत्र में यह 31.65 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा कि इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतें एक लिमिट में अटकी हुई हैं। इसका कारण अमेरिकी व्यक्तिगत उपभोग व्यय (PCE) का आंकड़ा है जो आज जारी होगा।


इंदौर में सोना के भाव में तेजी

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में शुक्रवार को‌ सोना के भाव में 150 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई। आज चांदी 200 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती बिकी। कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस प्रकार रहे।

सोना: 72700 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी: 89000 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का: 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

Bank Holidays: कल शनिवार को देश के इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।