Gold Price Today: सोना 2500 रुपये उछला, चांदी भी 5000 रुपये महंगी; जानिए लेटेस्ट प्राइस

Gold Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में सोमवार, 15 जून को तेज उछाल दिखा। एक दिन में सोना 2,500 रुपये और चांदी 5,000 रुपये महंगी हो गई। अमेरिका-ईरान समझौते के बाद कीमतों में उछाल दिखा। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 7:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चांदी 5,000 रुपये बढ़कर 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 2,500 रुपये महंगा होकर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। वहीं चांदी 5,000 रुपये चढ़कर 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

बाजार के जानकारों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के ढांचे पर सहमति बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल आया। इसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला।

सोने की कीमत में बड़ा उछाल


99.9% शुद्धता वाला सोना 2,500 रुपये बढ़कर 1,59,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शुक्रवार को इसका भाव 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यह कीमत सभी टैक्स समेत है।

चांदी लगातार दूसरे दिन मजबूत

चांदी में भी तेजी का सिलसिला जारी रहा। यह लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूत हुई है। सोमवार को चांदी 5,000 रुपये बढ़कर 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम था।

अमेरिका-ईरान समझौते का क्या असर हुआ?

एनालिस्टों का कहना है कि तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता है। दोनों देशों ने आपसी तनाव खत्म करने और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अहम माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने पर सहमति जताई है। इस खबर के बाद निवेशकों का रुझान फिर से सोने और चांदी की ओर बढ़ा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

HDFC Securities के मुताबिक स्पॉट गोल्ड 4,325 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 121.33 डॉलर यानी करीब 3% बढ़कर 4,340.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 2.74 डॉलर यानी 4.04% चढ़कर 70.74 डॉलर प्रति औंस हो गई।

तेल की कीमतों में गिरावट से सहारा

एनालिस्टों के मुताबिक समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतें कई हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गईं। तेल सस्ता होने से महंगाई को लेकर चिंता कुछ कम हुई है। इससे ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी की आशंका भी घटी है। साथ ही डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने भी सोने और चांदी की कीमतों को सहारा दिया है।

Kalyan Jewellers Share Price: सोने की चकाचौंध से ज्वेलरी स्टॉक्स को लगे पंख, कल्याण ज्वेलर्स ने लगाई 11% की छलांग

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।