Gold Price Today: महाशिवरात्रि के दिन महंगा हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Rate Today: आज बुधवार 26 फरवरी को पूरा देश महाशिवरात्रि का त्योहार बना रहा है। महाशिवरात्रि के दिन सोने के भाव में तेजी रही। आज 24 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये तक महंगा हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 220 रुपये तक चढ़ गया है

अपडेटेड Feb 26, 2025 पर 8:51 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: महाशिवरात्रि के दिन महंगा हुआ सोना।

Gold Rate Today: आज बुधवार 26 फरवरी को पूरा देश महाशिवरात्रि का त्योहार बना रहा है। महाशिवरात्रि के दिन सोने के भाव में तेजी रही। आज 24 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये तक महंगा हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 220 रुपये तक चढ़ गया है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 88,200 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,700 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चेक करें आज का सोने-चांदी का भाव।

क्यों आई सोने के भाव में तेजी

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण रुपये में गिरावट और वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता है। जब रुपये का मूल्य कमजोर होता है, तो भारत में सोने का आयात महंगा हो जाता है, जिससे इसकी कीमतों में वृद्धि होती है। इसके अलावा, महाशिवरात्रि जैसे त्योहारों के दौरान सोने की मांग में इजाफा देखने को मिलता है, जिससे बाजार में इसके दाम बढ़ जाते हैं। निवेशकों की ओर से भी सोने की सेफ हेवन के तौर पर अधिक मांग रहती है, जिससे इसकी कीमत ऊपर जाती है।


इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं। अमेरिका और अन्य विकसित देशों में आर्थिक अनिश्चितता, ब्याज दरों में बदलाव की संभावनाएं, और फेडरल रिजर्व की आगामी नीतियों को लेकर निवेशक सतर्क हैं। इसी कारण वे शेयर बाजार की जगह सोने में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित मानते हैं, जिससे इसकी कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है।

दिल्ली-मुंबई में सोने का दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोने के मामूली तेजी रही। यहां दाम 88,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 80,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 80,760 रुपये और 22 कैरेट सोना 80,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 26 फरवरी 2025  का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 80,910 88,250
चेन्नई 80,760 88,100
मुंबई 80,760 88,100
कोलकाता 80,760 88,100

चांदी की कीमत

26 फरवरी को चांदी की कीमत 1,00,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आज चांदी के दाम में 100 रुपये की गिरावट रही।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे विदेशी बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में बदलाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमत भी बढ़ने लगती है। अभी देश में शादी का सीजन चल रहा है।

Mahashivratri Holiday: महाशिवरात्रि के कारण आज बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE और BSE में

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।